फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र: पीलीभीत के देवी मंदिरों में गूंजे माता के जयकारे, भक्तों ने की कलश स्थापना

पीलीभीत में शारदीय नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। विधि विधान से पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने घरों में कलश स्थापना कर व्रत उपवास रखा है। मंदिरों में सुबह से ही माता रानी के जयकारे गूंजते रहे। शहर के प्राचीन माता यशवंतरी देवी मंदिर में सुबह पांच बजे से ही भक्तों की कतार लग गई। श्रद्धालुओं ने फूल, फल, चुनरी चढ़ाकर माता की आराधना की। दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी शुरू हो गए। बीसलपुर के देवीस्थान मंदिर, जहानाबाद के देवीस्थान, पूरनपुर, बिलसंडा आदि के माता मंदिरों में भी सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ी। उधर, नवरात्र के पहले दिन से बाजार में भी रौनक बढ़ गई है। फल और मेवे के साथ ही अन्य सामान की खरीदारी भी की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें