फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत के निचले इलाकों में घुसा देवहा और खकरा नदी का पानी, गांवों में तबाही मचा रही शारदा

शाहरुख खान Updated Tue, 02 Sep 2025 01:52 PM IST

पीलीभीत में बाढ़ और बारिश से शहर के हालत बिगड़ते जा रहे हैं। बारिश से तो जलभराव हो ही रहा है, इसके साथ ही देवहा और खकरा नदी का पानी भी शहर के निचले इलाकों में घुस गया है। कई मोहल्लों में नदियों का पानी पहुंचने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उधर, शारदा नदी 10 से अधिक गांवों में तबाही मचा रही है। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त व्यक्त कर दिया है। देवहा और शारदा नदी उफान पर है। सोमवार की देर रात देवहा नदी का पानी चंदोई और कई अन्य इलाकों में घुस गया। खकरा नदी का पानी केजीएन कालोनी में घुस गया। कचहरी के पास टनकपुर हाईवे पर भी पानी पहुंच गया है। लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, हजारा और शास्त्रीनगर आदि गांवों में शारदा नदी का पानी तबाही मचा रहा है। लोग घरों की छत और अन्य ऊंचे स्थानों पर पनाह लिए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें