फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पीला ईंट से बनाई जा रही थी पुलिया, पूर्व मंत्री ने लगाई फटकार

Mukesh Kumar Updated Wed, 13 May 2026 04:47 PM IST

पीलीभीत के बिलसंडा ब्लॉक क्षेत्र के गांव बेहटा में बन रही पुलिया में पीला ईंट का प्रयोग होने पर पूर्व मंत्री रामसरण वर्मा ने जमकर फटकार लगाई और काम रुकवा दिया। पूर्व मंत्री ने हिदायत दी कि अगर घटिया निर्माण किया तो कार्रवाई कराई जाएगी। गांव गौहनिया से पसगवा तक चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिसमें गांव बेहटा में एक पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों में घटिया निर्माण की शिकायत पूर्व मंत्री रामसरण वर्मा से की, जिस पर उन्होंने बुधवार को गांव पहुंच कर घटिया निर्माण होने पर नाराज़गी जताई। पीडब्ल्यूडी के अभियंता एसके जैन ने बताया कि पीला ईंट से निर्माण कार्य की सूचना मिली थी उसको कार्यस्थल से हटवा दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें