पीलीभीत के गजरौला क्षेत्र में बुधवार दोपहर 12 बजे रिछौला से गजरौला की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने माला स्टेशन से 100 मीटर दूर रोड किनारे खेल रहे माला कॉलोनी निवासी छह वर्षीय दिनेश पुत्र अजय विश्वास को टक्कर मार दी। जिससे मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन को पकड़ने के लिए लोग दौड़े लेकिन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।