फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बिजनौर का नन्हा हाथी बना पीटीआर का मेहमान, माला रेंज में होगी देखभाल

मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Dec 2025 12:39 PM IST

बिजनौर में हथिनी द्वारा छोड़े गए उसके बच्चे को पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) की टीम ने अपने संरक्षण में ले लिया है। शासन के निर्देश पर विशेष सतर्कता के साथ लाए गए इस नन्हे हाथी को माला रेंज के पास सुरक्षित वातावरण में रखा गया है, जहां उसकी देखरेख, पोषण और गर्माहट की समुचित व्यवस्था की गई है। पीटीआर की हथिनी निसर्गा अब इसकी 'मां' की भूमिका निभाएगी, जबकि कर्नाटक से लाए गए हाथी सूर्या और मणिकांत इसके परिवार का हिस्सा होंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें