फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अनियंत्रित डीसीएम दीवार तोड़कर मकान में घुसी, चालक घायल

पीलीभीत के बिलसंडा में गोला स्टेट हाईवे पर गांव भीकमपुर में सोमवार को तड़के सड़क पर तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी। इससे घर की बाउंड्री और दरवाजा टूट गया। हादसे में ड्राइवर घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। सोमवार तड़के गोला स्टेट हाईवे पर करेली थाना क्षेत्र के गांव घुघौरा निवासी सलमान डीसीएम से भूसा भरने जा रहे थे। डीएसएम में मजदूर भी बैठे थे। डीसीएम तेज रफ्तार में चल रही थी। डीसीएम पहले बिजली पोल में टकराई। इसके बाद गांव भीकमपुर निवासी महेश के मकान में अनियंत्रित होकर जा घुसी। जिससे उनका मकान क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर 112 डायल और एंबुलेंस से घायल ड्राइवर को सीएचसी में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें