फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पूरनपुर-खटीमा मार्ग पर दो शावकों संग दिखी बाघिन, वन विभाग अलर्ट

Mon, 18 May 2026 04:45 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत


पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघों की बढ़ती संख्या के बीच जंगल क्षेत्र में लगातार हलचल बढ़ रही है। पूरनपुर-खटीमा मार्ग पर महोफ जंगल क्षेत्र में एक बाघिन अपने दो शावकों के साथ सड़क पर विचरण करती दिखाई दी। बाघिन को देखकर मार्ग से गुजर रहे लोग रुक गए और उन्होंने उसका वीडियो भी बनाया। 

बताया जा रहा है कि यह बाघिन पिछले कई दिनों से अपने शावकों के साथ इलाके में घूमते हुए देखी जा रही है। वन विभाग की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। सुरक्षा के मद्देनजर वन विभाग ने मार्ग पर वाहनों की गति सीमा निर्धारित कर दी है। इसके अलावा तीन टीमें लगातार क्षेत्र में गश्त और निगरानी कर रही हैं। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें