फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: तालाब के समीप मगरमच्छ आने से फैली दहशत, वन विभाग की टीम ने पकड़कर नदी में छोड़ा

Thu, 09 Apr 2026 04:39 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव नाद में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने तालाब के पास मगरमच्छ देखा, जिससे गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर नदी में छोड़ दिया । 
बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर गांव नाद में हाईवे के किनारे पर स्थित तालाब के पास एक मगरमच्छ देखा गया। मगरमच्छ होने की सूचना पर गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। 

लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वन विभाग की टीम को सूचना देकर मौके पर बुलाया। वन विभाग के वन दरोगा राकेश कुमार ने अपनी टीम को मौके पर भेजा । टीम ने रेस्क्यू कर करीब तीन फीट लंबे मगरमच्छ को पकड़ लिया। वन विभाग की टीम द्वारा मगरमच्छ को पकड़ने के बाद उसे नदी में जाकर छोड़ दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें