फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzafarnagar: नाला निर्माण की धीमी रफ्तार से वार्ड-12 के लोग परेशान, सभासद अर्जुन कुमार ने डीएम से की शिकायत

Dimple Sirohi Updated Wed, 29 Apr 2026 03:12 PM IST

मुजफ्फरनगर जनपद के वार्ड-12 में पिछले चार महीनों से चल रहे नाला निर्माण कार्य की धीमी गति से स्थानीय लोग परेशान हैं। इस मामले को लेकर सभासद अर्जुन कुमार ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर निर्माण कार्य में तेजी लाने और जनता को हो रही परेशानी दूर कराने की मांग की है। सभासद अर्जुन कुमार ने पत्र में बताया कि सीएंडडीएस जल निगम और संबंधित ठेकेदार द्वारा नाले का निर्माण कार्य बेहद सुस्त गति से किया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते लगाए गए अवरोधों के कारण नाले में गंदा पानी और कूड़ा जमा हो रहा है, जिससे क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और बदबू फैल रही है। उन्होंने कहा कि गंदगी और दूषित गैस के कारण क्षेत्र के बच्चे बीमार पड़ रहे हैं, जिससे संक्रमण और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। सभासद ने डीएम से अनुरोध किया है कि मानसून शुरू होने से पहले निर्माण कार्य को पूरा कराने के निर्देश जारी किए जाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने जनहित में इस मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें