फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का धरना, अवैध बस संचालन के खिलाफ भरी हुंकार

मुजफ्फरनगर में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने शुक्रवार को रोडवेज बस स्टैंड की वर्कशॉप परिसर में धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करते हुए अवैध बस संचालन के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताई। धरने के दौरान कर्मचारियों ने राष्ट्रीयकृत मार्गों पर निजी बसों के अवैध संचालन, छोटी गाड़ियों की डग्गामारी और हाई-एंड निजी बसों द्वारा परमिट शर्तों के उल्लंघन का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों के कारण रोडवेज को आर्थिक नुकसान हो रहा है और कर्मचारियों की समस्याएं भी बढ़ रही हैं। इस धरने में Uttar Pradesh State Road Transport Corporation के मुजफ्फरनगर डिपो की ट्रैफिक, स्टेशन और कार्यशाला शाखा के कर्मचारियों ने भाग लिया। धरने की अध्यक्षता चन्द्रशेखर और विनोद कुमार ने की, जबकि संचालन शाखा मंत्री निशांत राठी ने कार्यक्रम का संचालन किया। धरने के दौरान कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें