फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुजफ्फरनगर के शाहपुर में पुलिस की गोकशों से मुठभेड़, तीन घायल, गोमांस व उपकरण बरामद

मुजफ्फरनगर जनपद के थाना शाहपुर पुलिस की तीन गोकशों के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें तीन गोकश घायल हुए हैं ।उनसे गोमांस व गोकशी के उपकरण एवं तमंचे बरामद हुए। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि ग्राम कसेरवा-कल्याणपुर मार्ग पर ईख के खेत में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं । तब शाहपुर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर खेत की घेराबंदी की तो गोकशो के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में मुनफेद , निवासी ग्राम कसेरवा थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर व गुलबहार, निवासी ग्राम दभेडी थाना बुढाना तथा अफजाल , निवासी अटेरना थाना बुढाना पैर में गोली लगने से घायल हो गए। तीनों को घायल हालत में पकड़ लिया गया। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि थाना शाहपुर पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के अपराधिक इतिहास की जानकारी कर रही है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों से 2 तमंचे व गोकशी के उपकरण तथा गोमांस बरामद किया गया। उपचार दिलाकर तीनों आरोपियों का चालान कर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें