मानदेय नहीं मिलने के कारण पालिका कार्यालय में मालियों ने धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि वह लंबे समय से कार्यरत हैं, लेकिन उन्हें समय पर मानदेय नहीं मिल रहा है। ईओ कार्यालय के बाहर धरने पर डटे रहे। चेतावनी दी कि अगर पालिका अधिकारियों ने समस्या की सुनवाई नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा।