मुजफ्फरनगर में कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि उद्यमियों से रिश्वत मांगना और आईआईए के अध्यक्ष को नोटिस जारी करना शर्मनाक घटना है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। आरोपी को निलंबित कराया गया है। इस मामले में मेरी आईआईए संगठन से बात हुई है। व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। अगर कोई ऐसा करता है तो सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।