फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर हत्या: बलीपुरा गांव में टायर पंक्चर दुकानदार फरमान की गोली मारकर हत्या, सुबह दुकान से मिला शव

मुजफ्फरनगर जनपद में मीरापुर क्षेत्र के बलीपुरा गांव में निकट टायर पंक्चर की दुकान चलाने वाले फरमान (24) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। पुलिस प्रकरण की छानबीन करने में जुटी हुई है। गांव गढ़ी मुझेड़ा निवासी फरमान सोमवार रात अपनी दुकान पर सोने के लिए गया था। मंगलवार सुबह दुकान में उसका गोली लगा शव पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजनों ने किसी तरह की रंजिश होने से इंकार किया है। सीओ जानसठ यतेंद्र नागर ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें