मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार, अंडरपास में जल भराव होने और स्मार्ट बिजली मीटर का विरोध किया गया। समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने खतौली तहसील में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। एनसीआर अध्यक्ष कपिल सोम के साथ दर्जनों ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार कार्यालय के सामने बैठकर नारेबाजी की। कार्यकर्ता खाट और मच्छरदानी लेकर पहुंचे हैं। कपिल सामने बताया की समस्याओं के समाधान होने तक धरना जारी रहेगा।