फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद की नमाज, सांसद हरेंद्र मलिक भी ईदगाह पहुंचे

मुजफ्फरनगर जनपद में ईद की नमाज़ हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। ईदगाह पर हजारों मुस्लिम अकीदतमंदों ने एकत्र होकर नमाज़ अदा की और देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। इस अवसर पर सांसद हरेंद्र मलिक भी ईदगाह पहुंचे। नमाज़ मुफ्ती अलीहसन ने अदा कराई, जबकि शहर काजी तनवीर आलम ने दुआ कराई। नमाज़ के बाद सभी ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। कार्यक्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ईदगाह कमेटी की ओर से प्रशासनिक अधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया और उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें