मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना स्थित डीएवी कॉलेज में शुक्रवार को एक छात्र द्वारा क्लासरूम में खुद को आग लगाने की घटना से हड़कंप मच गया। छात्र की पहचान उज्ज्वल राणा के रूप में हुई है। साथियों के अनुसार, उज्ज्वल ने लेट फीस को लेकर प्रिंसिपल द्वारा कथित बेइज्जती और पिटाई से आहत होकर यह कदम उठाया। हालांकि, प्रबंधन और पुलिस की ओर से इस संबंध में अभी स्पष्ट बयान नहीं दिया गया है।