फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: नाबालिग के अपहरण व कथित धर्मांतरण का आरोप, 24 मई तक लड़की न लौटाने पर महापंचायत की चेतावनी

Dimple Sirohi Updated Thu, 14 May 2026 03:40 PM IST

मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के अपहरण और कथित धर्मांतरण का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने गांव के ही एक युवक पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। परिवार का आरोप है कि युवक पहले से ही लड़की को परेशान करता था। इससे परेशान होकर परिवार पंजाब के एक भट्टे पर काम करने चला गया था। आरोप है कि युवक वहां से लड़की को अपने साथ ले आया और उसे अमीरनगर लाकर धर्मांतरण करा दिया। परिजनों का कहना है कि उन्होंने तितावी थाने में शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने मामला पंजाब का बताते हुए वापस भेज दिया। वहीं पंजाब में भी इसे उत्तर प्रदेश का मामला बताकर कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले को लेकर स्वामी यशवीर महाराज ने 24 मई तक लड़की को सकुशल परिवार को सौंपने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय तक लड़की को वापस नहीं किया गया तो 24 मई को आरोपी की बस्ती में हिंदू महापंचायत आयोजित की जाएगी और बस्ती का घेराव किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें