फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: गंगा बैराज व बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर दिए निर्देश

मुजफ्फरनगर में बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने गंगा बैराज और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। एडीएम वित्त एवं राजस्व अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जानसठ तहसील क्षेत्र में सिंचाई एवं ड्रेनेज विभाग को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को गंगा बैराज और तटबंधों की नियमित निगरानी करने के साथ-साथ कमजोर स्थानों पर तत्काल मरम्मत कार्य सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। एसडीएम जानसठ रश्मि लांबा ने बाढ़ प्रभावित गांवों की सूची, राहत शिविरों, नावों की उपलब्धता, खाद्यान्न भंडारण और चिकित्सा सुविधाओं की तैयारियों की जानकारी दी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बारिश और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें