मुजफ्फरनगर के जैन कन्या महाविद्यालय में पुरातन छात्रा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्ततुतियों के साथ पुरातन छात्राओं ने अपने समय की यादों और अनुभवों को साझा किया। इस मौके पर महाविद्यालय की पत्रिका विमोचन भी किया गया। महाविद्यालय गीत के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभांरभ हुआ। छात्राओं ने देशभक्ति और लोकगीतों पर नृत्य कर सभी का मन मोहा। प्राचार्या डॉक्टर सीमा जैन ने कहा कि पुरातन छात्राओं ने आकर वर्तमान छात्राओं से अपने अनुभव बांटे हैं। यह निश्चित रूप से उनको जीवन में आगे बढ़ने में मदद करेंगे। कार्यक्रम में डॉक्टर सविता वसिष्ठ, डॉक्टर मनीषा अग्रवाल, डॉक्टर वर्चसा सैनी, सत्या वर्मा, महक रानी, प्रियंका, अदीबा आदि मौजूद रहीं।