फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुजफ्फरनगर में ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने पर चीफ इंजीनियर का घेराव

Mon, 20 May 2024 03:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र के रायपुर नंगली गांव में ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने पर किसानों ने चीफ इंजीनियर का घेराव किया। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि विभाग किसानों की समस्याओं को समझने के लिए तैयार नहीं है। फसल सूख रही है। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद ट्रांसफार्मर बदलवाने का आश्वासन दिया गया। सोमवार को किसानों ने जानसठ रोड स्थित चीफ इंजीनियर के कार्यालय में सूखी फसल डाल दिया। नंगली गांव के किसान अमित, अनिल, राहुल और मनोज का कहना है कि करीब 15 दिन पहले ट्रांसफार्मर चोरी हो गया था। जिसका मुकदमा भी दर्ज कराया गया, लेकिन अभी तक उन्हें विभाग ने दूसरा ट्रांसफार्मर नहीं दिया। नाराज किसान राजू अहलावत के नेतृत्व में जानसठ रोड स्थित चीफ इंजीनियर के कार्यालय में पहुंचे और फसल डाल दिया। यहां चीफ इंजीनियर पवन अग्रवाल को अपने बीच बैठा लिया। किसानों को समस्या के समाधान का भरोसा दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें