बागपत बाईपास पर ट्रक ओर ट्रैक्टर की टककर लगने से दो घायल हो गए। ट्रक चालक मनोज ने बताया कि हिमाचल की ओर से ट्रक मे टमाटर लेकर लोनी लेकर जा रहा था जैसे ही बाईपास पर सुबह 4.30 बजे पहुंचे तो दिल्ली कि ओर से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर वाले ने बाईपास पर मोड़ दिया ओर ट्रक मे टककर लग गई जिस कारण ट्रेक्टर के दो हिस्से हो गए इसमें मनोज ओर काठा गांव निवासी गुलदीप ट्रेक्टर चालक सीएचसी मे भर्ती कराया गया जहां से कुलदीप को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया