मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श कॉलोनी में स्कूटर पर जा रहे ट्रांसपोर्टर सुनील कुमार के सिर पर बिजली का खंभा गिर गया। जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा कर शव नहीं उठाने दिया। आदर्श कॉलोनी निवासी सुनील कुमार की ट्रांसपोर्ट नगर में राजधानी के नाम से ट्रांसपोर्ट है। वह ट्रांसपोर्ट से अपने घर आ रहे थे। इसी बीच उनके ऊपर बिजली का खंभा गिर गया। लोगों ने बताया कि घटनास्थल पर विद्युत विभाग कर्मचारी विद्युत खंभा बदल रहे थे। नया खंभा लगाने के बाद पुराने खंबे को उखाड़ कर क्रेन से उठाया जा रहा था। क्रेन का तार टूटने से खंभा ट्रांसपोर्टर के ऊपर गिर गया था। सूचना पाकर काफी लोग इकट्ठा हो गए। परिजनों ने विभाग विद्युत विभाग अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए हंगामा किया और शव नहीं उठाने दिया।