मुजफ्फरनगर। पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव खाईखेड़ी शुगर मिल के पास मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी मौके से भाग गया। मुठभेड़ में गोली लगते ही बदमाश हाथ जोड़कर माफी मांगता नज़र आया। सीओ सदर रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि सोमवार रात पुरकाजी पुलिस उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी के पास चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक से आ रहे दो बदमाशों को रुकने का इशारा किया। तो वह पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग गए। जिनकी घेराबंदी की गई तो उन्होंने पुलिस पर फिर फायरिंग कर दी। पुलिस की फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। एक बदमाश भाग गया। पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम गांव हरिनगर निवासी जावेद और फरार साथी का नाम थाना भोपा के गांव सीकरी निवासी याकूब कोबरा बताया। जावेद पर गौकशी व संगीन धाराओं के करीब एक दर्जन मुकदमें दर्ज हैं।