फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुजफ्फरनगर में सांसद चंद्रशेखर समेत 10 आरोपी कोर्ट में पेश, रिकॉल कराए वारंट, ये है मामला

मुजफ्फरनगर में आचार संहिता उल्लंघन और कोविड अधिनियम के मुकदमे में गैर जमानती वारंट जारी हो जाने के बाद नगीना सांसद चंद्रशेखर समेत 10 आरोपी कोर्ट में पेश हुए और वारंट रिकॉल कराए। विशेष एमपी एमएलए कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 29 मार्च नियत कर दी है। शहर कोतवाली के एसआई प्रवेश शर्मा ने छह अप्रैल 2021 को मुकदमा दर्ज कराया था। आसपा कार्यकर्ता अध्यक्ष चंद्रशेखर के साथ रोहाना टोल प्लाजा पर एकत्र हुए और जुलूस के रूप में क्षेत्र के बहेड़ी की ओर चले गए। पुलिस को सभा की अनुमति नहीं दिखाई गई। पुलिस ने आसपा अध्यक्ष समेत 17 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। प्रकरण की सुनवाई विशेष एमपी एमएलए कोर्ट में चल रही है। सोमवार को मामले की सुनवाई हुई। सांसद चंद्र शेखर, मोहित, मयंक, गोविन्द, रजत निठारिया, मोना गौतम, अनुज, कपिल, अजय आंबेडकर, विकास गौतम अली जैदी कोर्ट में पेश हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें