मुजफ्फरनगर में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी की गुंडई देखने को मिली। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ट्रैफिक सिपाही ने उसे बेवजह ही जमकर पीटा। जिसकी शिकायत उनसे पुलिस से करनी चाही तो उसकी शिकायत भी दर्ज नहीं की गई। इस पूरे मामले से नाराज चालक और परिचालकों ने जब हंगामा किया तब कहीं जाकर पुलिस ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।