भोपा। भाकियू का प्रतिनिधिमंडल लूट की घटना के पीड़ित व्यापारी सतीश प्रजापति से मिला। उन्होंने कहा कि अगर तीन दिन में लूट का खुलासा नहीं हुआ तो व्यापारियों के साथ मिलकर थाने पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
शनिवार को भाकियू नेताओं ने पीड़ित व्यापारी सतीश व उसके परिवार से मिलकर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। भाकियू के जिला उपाध्यक्ष बिट्टू प्रधान उर्फ पुष्पेंद्र ने कहा पुलिस तीन दिन में घटना का खुलासा ना किया तो भाकियू व्यापारियों के साथ मिलकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करेगी। क्षेत्र में कई घटनाएं हो चुकी हैं। इस अवसर पर भाकियू के जिला महासचिव अनुज राठी, उन्नाव प्रधान, रामवतार सिंह, राजकुमार, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।