मुजफ्फरनगर में हुई सीकरी के पूर्व प्रधान मोहम्मद अम्मार के हत्या सहित कई मामलों की पैरवी करने वाले एक ग्रामीण के भाई पर जानलेवा हमला किया गया। बदमाशों ने हत्या के मामले में गवाह पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी, जिसे गंभीर हालत मे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं लेकिन इसी मामले में पुलिस पर ही गंभीर आरोप लग रहे हैं।