फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक यादव ने अखिलेश-शिवपाल पर कही बड़ी बात

Thu, 20 Oct 2022 04:03 PM IST
प्रवीण तिवारी वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में 10 अक्टूबर को निधन हो गया था। पहलवान और शिक्षक रहे मुलायम ने लंबी सियासी पारी खेली। मुलायम सिंह यादव के निधन से पार्टी को बड़ा धक्का लगा है और अब पार्टी के सामने कई तरह की चुनौतियां हैं। मुलायम ने 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी। मुलायम की बदौलत ही तीन बार यूपी में सपा की सरकार बनी। यूं तो 2017 से ही अखिलेश ने पार्टी की कमान पूरी तरह से अपने हाथ ले ली थी, लेकिन मुलायम सिंह ऐसे कड़ी थे जिनके चलते कई पुराने और दिग्गज नेता पार्टी से जुड़े रहे। अब उनके निधन के बाद सवाल उठने लगा है कि इसका कितना असर सपा पर पड़ेगा? पार्टी में फूट और दिग्गज नेताओं को एकजुट रखने में अखिलेश यादव कितना सफल होंगे? सपा अध्यक्ष की आगे की रणनीति क्या होगी? अखिलेश यादव अकेले ही मुलायम सिंह यादव के वारिस नहीं हैं। अखिलेश यादव के एक और भाई भी हैं जिनका नाम प्रतीक यादव है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें