फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चबूतरा तोड़ने पहुंची जेसीबी तो भड़के व्यापारी, सचिव कार्यालय को घेरा

विमल शर्मा Updated Sat, 27 Dec 2025 06:27 PM IST

मुरादाबाद मंडी समिति प्रशासन के कर्मचारी दुकानों के निर्माण के लिए चबूतरा तोड़ने के लिए जेसीबी लेकर पहुंचे तो यहां पिछले 12 दिनों से धरने पर बैठे सब्जी फल आढ़ती व व्यापारी भड़क गए। व्यापारी जेसीबी के सामने खड़े हो गए। चबूतरा नहीं तोड़ने दिया। इसके बाद व्यापारियों ने मंडी समिति सचिव कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। गेट पर धरना देकर बैठक गए। सचिव कार्यालय में पहुंचे तो यहां पहले मंडी सचिव व उपनिदेशक (निर्माण) ने बाहर आकर बात करने के लिए कहा लेकिन बिना बातचीत किए निकल गए। विधायक के प्रतिनिधि व भाजपा मंडलाध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन से बात करके समाधान निकाला जाएगा। मुरादाबाद आढ़ती एवं व्यापारी संगठन के अध्यक्ष केके सैनी की अगुवाई में पिछले 12 दिनों से सौ से अधिक सब्जी-फल आढ़ती व व्यापारी धरना दे रहे हैं। उनका कहना है कि सिर्फ 38 दुकानें बनाने के लिए मंडी प्रशासन यहां के दो नीलामी चबूतरे तोड़ने जा रहा है, जहां कई सालों से 128 आढ़ती व व्यापारी अपनी दुकानें लगाते आ रहे हैं। ये सभी लाइसेंसी हैं और टैक्स देते हैं। उन्होंने कहा कि मंडी प्रशासन को दुकानें ही बनानी हैं तो मंडी में बहुत जमीन खाली है, वहां बनाएं, चबूतरे तोड़कर क्यों बना रहे हैं। इससे सैकड़ो फल व सब्जी आढ़ती व्यापारी बेरोजगार हो जाएंगे, चबूतरों को तोड़ने नहीं दिया जाएगा। इसी चबूतरे को तोड़ने के लिए जेसीबी पहुंची थी, जिसे व्यापारियों ने रोक दिया है। व्यापारी नेता जसवंत सिंह उप्पल ने कहा कि आढ़ती-व्यापारियों ने दोपहर से लेकर शाम चार बजे तक मंडी सचिव कार्यालय पर हंगामा किया। जमकर नारेबाजी कर चेतावनी दी कि यदि चबूतरे जबरन तोड़े गए तो व्यापारी चुप नहीं रहेंगे। पहले एक व्यापारी ऐसे ही मामले में जान गवां चुका है। धरने पर विधायक रितेश गुप्ता को भी बुलाया गया था लेकिन वह रेलवे व व्यापारियों के बीच दुकानों के मामले में व्यस्त रहने के कारण नहीं आ सके लेकिन भाजपा मंडलाध्यक्ष मिथुन शर्मा मौके पर पहुंचे, विधायक से बातचीत के बाद उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि विधायक के प्रयासों से ही दुकानों के लिए धन आवंटन हुआ है लेकिन इस मामले का शीघ्र सकारात्मक समाधान निकाला जाएगा। घेराव करने वालों में राजू सारंग, सुनील शर्मा, रफत, अंकित, सुरेश, राकेश सहित कई व्यापारी व आढ़ती शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें