मुरादाबाद के कटघर थानाक्षेत्र में भाजपा नेता अनुराग सिंह के भतीजे विनायक सिंह (17) की हत्या करने के आरोपी विशाल कौशिक उर्फ पुले कौशिक और आकाश रावत उर्फ सोना को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अन्य दो आरोपी अभी पुलिस के हाथ नहीं आए हैं। उधर, छोटे बेटे विनायक की हत्या के बाद से पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। आयुषी हर साल अपने भाइयों का तिलक कर भैयादूज मनाती थी लेकिन इस बाद छोटे भाई को भैयादूज पर तिलक करने की हरकत अधूरी रह गई। भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग सिंह का परिवार शहर के कटघर बीच छोटा छत्ता मोहल्ले में रहता है।