फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिणाम के विरोध में विद्यार्थियों का हिंदू कॉलेज में प्रदर्शन

Vimal Sharma Updated Thu, 21 May 2026 11:50 AM IST

गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की ओर से जारी किए गए स्नातक और परास्नातक प्रथम सेमेस्टर के परिणाम को लेकर विद्यार्थियों में जबरदस्त रोष है। बुधवार को हिंदू कॉलेज में समाजवादी छात्रसभा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र एकजुट हुए। उनका आरोप है कि विश्वविद्यालय ने जानबूझकर उन्हें फेल किया है। छात्रों के अनुसार इस परिस्थिति में आगे की पढ़ाई करना मुश्किल है। इसके बाद उन्होंने कुलपति के नाम प्राचार्य को ज्ञापन भी सौंपा। प्राचार्य प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत का कहना है कि विद्यार्थियों के ज्ञापन को कुलपति गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय को भेज दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष मोहम्मद असलम चौधरी ने कहा कि विवि ने हाल ही में जारी किए गए परीक्षा परिणामों में देखा गया है कि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को अधिकांश विषयों में फेल किया गया है या बेहद कम अंक दिए गए हैं। लगातार बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को भी अनुत्तीर्ण कर दिया गया है। यह स्पष्ट रूप से कॉपियों के मूल्यांकन में बड़ी लापरवाही या जान बूझकर री-इवैलुएशन को दर्शाता है। सभी विवादित परिणामों की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और कापियों का दोबारा पारदर्शी मूल्यांकन सुनिश्चित किया जाए। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विभिन्न विषयों में फीस में जो बेतहाशा वृद्धि की गई है वह आम और मध्यवर्गीय परिवारों के विद्यार्थियों के लिए चुनौतीपूर्ण है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण पृष्ठभूमि के विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित हो सकते हैं। उन्होंने फीस वृद्धि को तत्काल वापस लेने और पुरानी फीस संरचना को बहाल करने की मांग की। इस दौरान अजीम चौधरी, अमन, मयंक, दक्ष, नाजिया, अंबिका, जया खान, मिली प्रजापति, रोशनी आदि मौजूद रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें