समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को जिलाधिकारी अनुज सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल से मुलाकात की। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कुछ सरकारी अधिकारी और कर्मचारी कुंदरकी उपचुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ग्राम प्रधानों और राशन डीलरों को सपा के पक्ष में मतदान करने पर कार्रवाई की धमकी दी जा रही है।