इस्कान प्रचार समिति मुरादाबाद की बैठक सिविल लाइंस स्थित पीलीकोठी के पास शहनाई मंडप में हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष अशोक सिक्का ने की। उन्होंने कहा कि 26वीं श्रीमद्भागवत कथा 17 दिसंबर से 23 दिसंबर तक बुद्धि विहार स्थित ह्वाइट हाउस कथा व्यास साक्षी गोपाल दास द्वारा कही जाएगी। कार्यक्रम का संचालन सचिव दिनेश चंद्र ने किया। इस मौके पर अजय गुप्ता, वैष्णव प्रिय दास, दिनेश चंद्र, विश्वनाथ गुप्ता, राज कुमार गुप्ता, सुधीर टंडन, रमेश यादव, डॉ. अखिलेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।