ऐतिहासिक योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति नहीं लगाए जाने को लेकर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। पार्टी पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। मांग की कि जल्द से जल्द इपीरियल चाैक पर शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित की जाए।