आगामी पंचायत चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोकदल ने अपनी स्थिति को पूरी तरह से साफ कर दिया है। रालोद नेमंडलीय बैठक में पंचायत चुनाव बिना किसी गठबंधन में शामिल हुए अकेले लड़ने का एलान कर दिया है। इसके अलावा पार्टी की निगाह जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर भी है। पार्टी की योजना के मुताबिक रुहेलखंड के सभी जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर पार्टी दमदार तरीके से चुनाव लड़ेगी।