फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे सीने में लगी गोली

मझोला की लाइन पार पुलिस चौकी में समझौता कर निकले नारियल कारोबारियों पर सामने से आए बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बुलेट चला रहे पीएसी के सेवा निवृत्त दरोगा धनीराम के बेटे विवेक कुमार उर्फ सोनू के सीने में गोली लग गई। इसके बाद हमलावर फायरिंग कर मौके से भाग गए। दिल्ली रोड पर पुलिस चौकी के सामने हुई इस घटना से लोगों में दहशत फैल गई। घायल को उसके साथी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उसे निजी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें