फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रामगंगा पुल तय समय से पहले खुलने के आसार, मरम्मत का काम तेज, यात्रियों की परेशानी जारी

रामगंगा पुल की मरम्मत के काम में तेजी लाते हुए कार्यदायी संस्था के अभियंताओं ने 12 बेयरिंग बदलने के साथ ही 11 पिलरों को भी दुरुस्त कर दिया है। अब सिर्फ तीन पिलरों की बेयरिंग में आयलिंग करने का काम बाकी है। पुल की रेलिंग दो स्थानों पर टूटी हुई है, इसकी भी मरम्मत की जानी है। संभावना है कि तय समय से पहले ही रामगंगा पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। एसपी यातायात ने पैदल कांवड़ियों के लिए 20 से 26 फरवरी तक खोलने के निर्देश दिए हैं। इसी कारण कार्यदायी संस्था ने पुल के ऊपर और बेयरिंग बदलने का काम 20 फरवरी से पहले समाप्त करने का खाका तैयार किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें