मुरादाबाद एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शहर के अल्ट्रा रनर जैनुल आबेदीन विश्व रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद के साथ ट्रेडमिल पर लगातार दौड़ रहे हैं। उन्होंने सुबह 11 बजे अपनी दौड़ शुरू की, जो रात 11 बजे तक जारी रहेगी। विश्व रिकॉर्ड के लिए उन्हें निर्धारित समय में 94 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करनी होगी। जैनुल आबेदीन की इस चुनौतीपूर्ण दौड़ को देखने के लिए खेल प्रेमियों और समर्थकों की भीड़ जुट रही है। अल्ट्रा रनर जैनुल आबेदीन ने बताया कि उन्होंने इस उपलब्धि के लिए लंबे समय से कड़ी मेहनत और अभ्यास किया है। उनका लक्ष्य न केवल विश्व रिकॉर्ड बनाना है, बल्कि युवाओं को फिटनेस और खेलों के प्रति जागरूक करना भी है।