बौद्ध जन कल्याण समिति की ओर से सोमवार को कांशीराम नगर स्थित गौतम बुद्ध पार्क में दीक्षा समारोह आयोजित किया गया। बड़े ही हर्षोल्लास के साथ समाज के लोगों ने इसमें प्रतिभाग किया। इसका नेतृत्व विमल कुमार धीर ने किया। वक्ताओं ने भगवान बुद्ध व सम्राट अशोक के जीवन पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अहिंसा का मार्ग व सत्य का साथ ही बुद्धत्व है।