फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक खेती पर्यावरण संरक्षण के लिए लाभकारी : गोपाल

Vimal Sharma Updated Fri, 19 Jun 2026 08:20 PM IST

केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर पंचायत भवन सभागार में कृषि विभाग की ओर से प्राकृतिक खेती से संबंधित कृषि गोष्ठी एवं कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती की उपयोगिता, कृषि में नवाचारों और किसानों की आय वृद्धि के विभिन्न उपायों पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एमएलसी गोपाल अंजान ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण, कृषि विकास तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित कर रही हैं। प्राकृतिक खेती पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह ने कहा कि सरकार गांव, गरीब, किसान सहित हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक विकास सिंह ने प्राकृतिक खेती की अवधारणा, उसके लाभ तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दाैरान भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल, महानगर अध्यक्ष गिरीश भांडुला, जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेंद्र पाल, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. योगेश कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी माैजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें