एमएसएमई जगत की समस्याओं और उनके मुद्दों पर विमर्श के लिए अमर उजाला एमएसएमई मंथन कार्यक्रम शुरू हो गया है। उद्योग जगत की चुनौतियों का स्थानीय स्तर पर समाधान करने व उनकी बात सरकार तक ले जाने के लिए आयोजित कार्यक्रम की दीप जलाकर शुरुआत की गई। इस आयोजन में विभिन्न विभागों के अधिकारी और शहर भर के कारोबारी और निर्यातक भाग ले रहे हैं। मंथन में भाग लेने के लिए राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट कमेटी के चेयरमैन सुरेश गुप्ता और अन्य निर्यातक पहुंचे हैं।