पीएसी पश्चिमी जोन की द्वितीय अंतर वाहिनी कबड्डी कलस्टर (कबड्डी, जिम्नास्टिक, फेसिंग और खोखो) प्रतियोगिता में मेजबान टीम ने एकतरफा जीत हासिल की है। मेजबान टीम ने खोखो, फेसिंग और जिम्नास्टिक में खिताब अपने नाम किया है। वहीं कबड्डी की प्रतियोगिता में मेरठ की टीम ने बाजी मारी है। विजेता टीमों को समापन समारोह में बुधवार को पुरस्कृत किया गया है।