फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनकपुर पुल के नजदीक 12 बीघा पर चला एमडीए का बुलडोजर, दो सालों से हुई थी अवैध प्लाटिंग

सोनकपुर पुल के नजदीक भोला सिंह मिलक में शनिवार को एमडीए ने 12 बीघा की प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। आरोप है कि दोनों प्रापर्टी डीलरों ने एमडीए से प्लाटिंग के लिए स्वीकृति नहीं ली थी। एमडीए ने ऐसे स्थानों पर भूखंड नहीं खरीदने की आम लोगों से अपील की है। सोनकपुर पुल के नजदीक मो. मुमताज ने भोला सिंह मिलक में छह बीघा जमीन पर दो साल से प्लाटिंग का कार्य कर रहा था। इसी प्रकार वहीदन पत्नी जफर अली एवं रहीस भी छह बीघा जमीन पर प्लाटिंग कर चुके थे। इस मामले में प्राधिकरण ने जांच किया तो पाया कि दोनों भू स्वामियों ने प्लाटिंग के लिए नक्शा पास नहीं कराया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें