हाथरस से जिओ फाइबर के मैनेजर अभिनव भारद्वाज को फिरौती के लिए अगवा करने वाले बदमाशों से एसटीएफ की मुठभेड़ हो गई। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में एसएसपी बंगले के पास शनिवार सुबह पांच बजे हुई मुठभेड़ में एक बदमाश विशाल को गर्दन में गोली लगी है जबकि उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अभिनव को सकुशल बरामद कर लिया है।