अशोक सम्राट नगर स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और जयकारों के साथ भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथ को खींचा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा।