फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेन-जी ने जीता अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब

अंडर-12 बिशप पारकर मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब नेक्स्ट जेनरेशन क्रिकेट एकेडमी (जेन-जी) ने अपने नाम कर लिया है। बृहस्पतिवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में मेजबान पारकर क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट खोकर 188 रन बनाए। जवाब में नेक्स्ट जेनरेशन क्रिकेट एकेडमी ने बिना कोई नुकसान के 29 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया। अंश गौतम को उनके नाबाद शतकीय पारी (115 रन) की बदौलत प्लेयर ऑफ द मैच और काव्यांश को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। इसके अलावा प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अरीब और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार अहम को दिया गया। इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विजय गुप्ता, कोच हिमांशु शर्मा, बदरुद्दीन सिद्दीकी और स्कूल के प्रधानाचार्य डेविड जेम्स समेत कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें