या मुरादाबाद में सेक्स रैकेट चलाने वालों पर पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करेगी। इनके खिलाफ केस दर्ज कर संपत्ति भी कुर्क की जाएगी। सोमवार को पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के नया मुरादाबाद सेक्टर-7 स्थित एक मकान में रविवार को पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट पकड़ा था।