मुरादाबाद के थाना मझोला पुलिस ने नकली करेंसी बनाने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 2,74,550 रुपये की नकली करेंसी और इसे बनाने वाले उपकरणों के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जयंतीपुर क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह स्कैनर और प्रिंटर की मदद से नकली नोट तैयार करता था। असली नोट की हूबहू नकल कर नकली नोटों को ग्रामीण इलाकों में चलाने की योजना थी।