ब्रजघाट व तिगरी गंगा में स्नान कर भक्तों ने पुण्य कमाया। माैसम में बदलाव होने के कारण धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे धार्मिक अनुष्ठान कराए। तिगरी निवासी पंडित गंगाशरण शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पुण्य कमाने के लिए तिगरी व ब्रजघाट का रुख किया। लोग तड़के ही गंगा तट पर पहुंच गए थे। जिससे की वह शुभ मुहूर्त में पतित पावनी गंगा में स्नान कर पुण्य कमा सकें।